फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The block-level women's sports competition was held today.

Mahendragarh-Narnaul News: खंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन आज

Tue, 13 Jan 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The block-level women's sports competition was held today.
नारनौल। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में नांगल चौधरी में 13 जनवरी को खंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग की महिलाएं खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगी और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य महेंद्र शर्मा करेंगे। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार मुकाबलों को विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 30 वर्ष से कम आयु की महिलाओं के लिए 300 मीटर व 400 मीटर दौड़, 5 किलोमीटर साइकिल रेस सहित अनेक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरस्कार राशि सभी विजेताओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी। प्रतियोगिता को लेकर महिला खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed