फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The BJP government is anti-youth, and the recruitment system has become a complete sham: Prof. Randhir Singh

भाजपा सरकार युवा विरोधी, भर्ती प्रणाली बनी खुला धोखा : प्रो. रणधीर सिंह

Thu, 25 Dec 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The BJP government is anti-youth, and the recruitment system has become a complete sham: Prof. Randhir Singh
फोटो 14 कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते रणधीर सिंह। स्वय
नारनौल। युवा जननायक जनता पार्टी ने 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले युवा योद्धा सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर वीरवार को जजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। युवा योद्धा के संरक्षक प्रोफेसर रणधीर सिंह चिका ने कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह युवा विरोधी है। हरियाणा का युवा आज रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।
विज्ञापन

रणधीर ने कहा कि चाहे एचपीएससी हो या एसएससी बोर्ड, युवाओं से पहले नौकरी के फॉर्म भराए जाते हैं और कुछ ही महीनों बाद भर्तियां रद्द कर दी जाती हैं। इससे युवाओं को बेरोजगारी के साथ-साथ भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है क्योंकि हर फॉर्म के लिए हजारों रुपये की सरकारी फीस देनी पड़ती है।
विज्ञापन


उन्होंने आंकड़ें प्रस्तुत करते हुए बताया कि ओएससी की 60 पोस्ट में केवल 2, डीएससी की 60 पोस्ट में सिर्फ एक, ओबीसी की 85 पोस्ट में मात्र 3, बीसी बी की 36 पोस्ट में 5 व ईडब्ल्यूएस की 60 पोस्ट में केवल 6 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। वहीं सामान्य वर्ग की 312 पोस्ट में से 134 का चयन किया गया, जिनमें 80 से अधिक अभ्यर्थी हरियाणा से बाहर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर रणधीर सिंह चिका ने कहा कि ये आंकड़ें साफ दर्शाते हैं कि दलितों और पिछड़े वर्गों को अधिकारी बनने के अवसर से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या 150 अंकों में से 35 प्रतिशत यानी 52 अंक लाने वाला भी कोई योग्य उम्मीदवार नहीं था।


उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से प्रोफेसर भर्ती में डीएसई श्रेणी के लिए 200 पद निर्धारित किए गए थे, लेकिन चयन मात्र 6 का हुआ और 194 पद जान बूझकर खाली छोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed