फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The BC community center in Sisoth village will be reconstructed, and an e-library will be built for the youth.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव सिसोठ में बीसी चौपाल का होगा पुनर्निर्माण, युवाओं के लिए बनेगी ई-लाइब्रेरी

Sat, 17 Jan 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The BC community center in Sisoth village will be reconstructed, and an e-library will be built for the youth.
फोटो संख्या:63 सिसोठ में आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण व पंचायत सदस्य। संवाद
महेंद्रगढ। गांव सिसोठ स्थित पंचायत घर में शनिवार को ग्राम पंचायत का आयोजन किया गया। ग्राम सरपंच ने गांव के किए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया और ग्रामीणों से आगामी कार्यों से सहमति व सुझाव लिए।
विज्ञापन

सरपंच विरेंद्र ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव के विकास कार्य करवाने के लिए ग्रामीणों के सुझाव से सहमति लेना रहा। गांव में 500 गज से कम के पंचायती जगह (बचत) पर बने निर्माण को हरियाणा सरकार की ओर से मालिकाना हक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार के आदेशानुसार गांव के 97 मकान धारकों को अपने दस्तावेज पूरा करवाने पर मंथन किया गया है। पंचायत में सभी लोगों के नाम लेकर आपत्ति जानी गई, लेकिन किसी ने अपनी आपत्ति नहीं जताई और सहमति दी। बैठक में मुख्य रूप से सरपंच विरेंद्र कुमार, ग्राम सचिव राकेश कुमार, ग्राम सचिव विकास, ग्राम सचिव प्रवीण, नरेंद्र क्लर्क उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सरपंच ने अब तक हुए ग्राम पंचायत के कार्यों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यक्रम में गांव के बस अड्डे और श्मशान घाट पर पानी की टंकी का निर्माण करवाया गया। इसके अलावा गांव की फिरनियों पर 50 तिरंगा लाइटें लगवाई, गांव व ढाणियों की कच्ची गलियों व नालियों को पक्का करवाया, गांव से ढाणी टेकचंद तक सड़क निर्माण करवाया गया है।

बाद में ग्रामीणों ने गांव में पिछड़ा वर्ग के लिए चौपाल का नवनिर्माण करवाने, सीसीटीवी लगवाने, पार्क व ई-लाइब्रेरी बनवाने का प्रस्ताव रखा। ग्रामीणों की सहमति पर सरपंच व पंचायत सदस्यों ने इन प्रस्तावों को जल्द ही इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का विश्वास दिलाया। बैठक में सभी ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed