फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The bank will give loans to students for admission and registration

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को दाखिले और पंजीकरण के लिए ऋण देगा बैंक

Thu, 06 Jun 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The bank will give loans to students for admission and registration
महेंद्रगढ़। शहर की यादव सभा स्थित सर्व हरियाणा बैंक प्रबंधन की ओर से शिक्षा संजीवनी शिविर योजना के बारे में अवगत कराया गया। अध्यक्ष संजीव कुमार धूपड़ ने कहा कि कोई प्रतिभावान विद्यार्थी धन के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक ने विद्यार्थियों को दाखिले और पंजीकरण के लिए शिक्षा संजीवनी शिविर के नाम से एक योजना प्रारंभ की है। इसके अंतर्गत बैंक के शाखा प्रबंधक व ऋण अधिकारी शिक्षा संस्थानों में जाकर शिक्षा ऋण संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

बैंक अध्यक्ष संजीव कुमार धूपड़ ने बुधवार को इस योजना की शुरुआत बैंक के रोहतक स्थित प्रधान कार्यालय से की है। उन्होंने अपने सभी 10 क्षेत्रीय कार्यालयों के क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे इस बात को सुनिश्चित करे कि धन के अभाव में कोई प्रतिभाशाली विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रह पाए। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधकों को उनके सेवा क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बैंक को सुगम शिक्षा ऋण योजना के लिए शिक्षा संजीवनी शिविर लगाने को कहा ताकि वे इस योजना का भरपूर लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के रेवाड़ी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सीजे खुराना ने अपनी सभी 90 शाखाओं को लक्ष्य देते हुए अपनी महेंद्रगढ़ शाखा से इस शिविर को प्रारंभ किया। मुख्य प्रबंधक सुनील मालिक, वरिष्ठ प्रबंधक आरती सूरी, महेंद्रगढ़ शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गुर्जर और प्रबंधक दीपक कुमार उनके साथ रहे। उन्होंने कहा कि 7.50 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण पर कोई प्रतिभूति या जमानत की आवश्यकता नहीं होती, जबकि 7.50 लाख से अधिक राशि के शिक्षा ऋण पर प्रतिभूति देनी होती है। केंद्र सरकार की सीएसआईएस ब्याज अनुदान योजना के अंतर्गत 4.50 लाख रुपये तक की आमदनी वाले परिवारों के बच्चों के ऋण पर शत प्रतिशत ब्याज अनुदान उपलब्ध है।

उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले के सभी इच्छुक विद्यार्थियों से सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की निकटतम शाखा से संपर्क कर ऋण प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी या शंका निवारण के लिए वे उनसे दूरभाष पर या नई अनाज मंडी रेवाड़ी स्थित उनके कार्यालय में संपर्क साध सकते हैं। शाखा प्रबंधकों को उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के इन आवेदनों का निपटान शीघ्रता से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed