{"_id":"6828d54a521f92b8b006151c","slug":"the-atmosphere-resonated-with-the-slogan-of-bharat-mata-ki-jai-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124708-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भारत माता की जय के नारे से गूंजता रहा वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भारत माता की जय के नारे से गूंजता रहा वातावरण
Sat, 17 May 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 17 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-17नारनौल में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता व कार्यकर्ता।
नारनौल। भारतीय सेना के साहस, अटल पराक्रम और परम बलिदान की प्रेरणादायक गाथा को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजता गूंजता रहा।
तिरंगा यात्रा शनिवार शाम शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से शुरू होकर महेंद्रगढ़ रोड़ स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई। यात्रा में सांसद चौधरी धर्मवीर, प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, विधायक ओम प्रकाश यादव, पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस यात्रा में वरिष्ठ नेताओं, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में शहर की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं, सैनिक, पूर्व सैनिक व आम नागरिक, युवा, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। चारों ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजता वातावरण हर हृदय में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जीवंत करता रहा था।
विज्ञापन
सांसद चौधरी धर्मवीर ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद जिस तरह से भारत सरकार ने साहसिक निर्णय लिया और भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया उस स्थिति में हम सभी जिला वासी भारतीय सेना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि सेना केवल सीमाओं की रक्षा नहीं करती बल्कि वह राष्ट्र के आत्म सम्मान की प्रतीक भी है।
वहीं विधायक ओमप्रकाश यादव व पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलाया शर्मा ने कहा कि भारत माता की गरिमा और प्रतिष्ठा के प्रतीक तिरंगे को कभी झुकने नहीं दिया जाएगा। तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी शंकर धुपड, मनीष मित्तल, जिला प्रमुख डॉ. राकेश, जिला संयोजक दयाराम यादव,सह संयोजक किशन लाल सैनी, मनजीत मंढाना, विधानसभा संयोजक मनीष संघी, महामंत्री भवानी सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी, विकास अग्रवाल, राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सपना गुप्ता, सरोज बाला, सरिता जांगिड़, मंजू सोनी, महिपाल यादव, टीनू रामबास सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।