फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The atmosphere echoed with the cheers of Radha Rani in Prabhat Pheri.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में राधा रानी के जयकारों से गूंजा वातावरण

Mon, 25 Nov 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere echoed with the cheers of Radha Rani in Prabhat Pheri.
फोटो नंबर-09नारनौल के मोहल्ला पीरआगा में प्रभात फेरी निकालते धार्मिक संस्था के सदस्य। स्रोत
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह मोहल्ला पीरआगा में प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी के यजमान कृष्ण अवतार सर्राफ व समीर अग्रवाल सपरिवार रहे। ठाकुर जी का पूजन करने के बाद सभी को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी यजमान के निवास मोहल्ला पीरआगा से शुरू होकर मोहल्ला बावड़ीपुर, बड़का कुआं, देवस्थान तथा बड़े गुरुद्वारे के पास से होती हुई वापस यजमान के निवास पर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर राधा नाम का स्मरण करते हुए आयोजन में भाग लिया। परिक्रमा मार्ग में लोगों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर ठाकुरजी की आरती की। प्रभात फेरी के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के जयकारों और भक्तजनों के संकीर्तन से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहा। अंत में आरती के सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed