फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The AQI of the district improved due to westerly winds

पछुआ पवन चलने से जिले के एक्यूआई में आया सुधार

Wed, 24 Nov 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The AQI of the district improved due to westerly winds
वर्तमान में उत्तरी मैदानी राज्यों में पछुआ पवन चलने से एक्यूआई में सुधार होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ में काफी सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक नारनौल का 105, महेंद्रगढ़ का 100, सतनाली 85, कनीना 64, अटेली 105, नांगल चौधरी 110 श्रेणी के नजदीक पहुंच गया है। हरियाणा के कई शहरों में अभी भी खराब हालात हैं। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 2-3 दिन तक उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में उत्तरी पछुआ हवाओं के चलने से प्रदेश की हवा में काफी सुधार आएगा।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 24 नवंबर से उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी हिमपात होने की संभावनाएं बन रही है। जिसकी वजह से उत्तरी मैदानी राज्यों के तापमान में भारी गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान पंजाब में जालंधर का 4.8 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान में सबसे कम तापमान सीकर का 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा में सबसे कम तापमान हिसार का 6.6 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ का 6.9 डिग्री सेल्सियस और नारनौल का 8.4 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पवन की दिशा उत्तरी हो जाएगी, जिसकी वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम होने की संभावनाएं बन रही है। नवंबर के अंत तक मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने की पूर्ण संभावनाएं बन रही हैं। जो पूरे दिसंबर तक चलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed