{"_id":"628e74fd568f6c6bdf4d83ed","slug":"the-alleged-maharaj-cheated-the-elderly-couple-with-gold-coils-narnol-news-rtk6477322143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तथाकथित महाराज ने बुजुर्ग दंपित से सोने के कुंडल व ओम ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तथाकथित महाराज ने बुजुर्ग दंपित से सोने के कुंडल व ओम ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। कथित महाराज ने एक बुजुर्ग दंपती को अपने चंगुल में फंसाकर सोने के कुंडल, सोने का ओम व एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने शिकायत सदर थाना पुलिस में दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कुंजपुरा निवासी सूबे सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी चंद्रपति के साथ घरेलू सामान खरीदने के लिए नारनौल के लिए निकला था। वे सुबह करीब साढे बजे बाछोद हाइवे बस स्टैंड पर गाड़ी के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से एक गाड़ी आकर रुकी जिसमें पीले रंग के कपड़े पहने हुए एक व्यक्ति बैठा हुआ था। उनसे कहा कि वह झुंझुनू जा रहा है तो उन्होंने भी उससे लिफ्ट मांग ली। गाड़ी में बैठे-बैठे कथित महाराज ने उसके व उसकी पत्नी के हाथ पर 10-10 रुपये रख दिये और कहने पर दोनों ने उन रुपयों को अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद उसकी पत्नी से कानों में पहने हुए सोने के कुंडल और सोने का ओम उतारवा लिया। उसके पास थैले में रखे रुपयों के बारे पूछा तो उसने थैले में रुपये नहीं होने की बात कही। शिकायतकर्ता ने कहा कि थैले में बैंक की पास बुक और एटीएम कार्ड हैं। इस पर आरोपी ने पौता मरने की बात कहते हुए उसे डराकर उससे एटीएम कार्ड का पिन नंबर और एटीएम कार्ड ले लिया। जब वे बैंक में खाता बंद करवाने के लिए गए तो वहां पता चला की उनके खाते से 25 हजार रुपये निकल गए है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।