फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Agriculture Department handed over tractors to seven farmers from Mahendragarh and Satnali.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ व सतनाली के सात किसानों को कृषि विभाग की ओर सौंपे ट्रैक्टर

Sun, 05 Apr 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The Agriculture Department handed over tractors to seven farmers from Mahendragarh and Satnali.
फोटो संख्या:52 शहर ​स्थित कृ​षि विभाग कार्यालय प्रांगण में मौजूद विधायक कंवर सिंह, कृ​षि विभाग
महेंद्रगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से लक्की ड्रा के माध्यम से चयनित सात किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर सौंपे गए। विभाग के कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव व उपमंडल अधिकारी डॉ. अजय यादव की देखरेख में किसानों को मिठाई खिलाकर ट्रैक्टर सौंपे गए।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. अजय यादव ने बताया कि सरकार की एसबी-89 योजना के तहत अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के किसानों को 45 एचपी तक नया ट्रैक्टर खरीदने पर तीन लाख रुपये तक अनुदान दिया है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा छोटे और जरूरतमंद किसानों को कृषि यंत्रीकरण (कृषि मशीनीकरण) से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई है। जिले के कुल 16 किसानों का 20 फरवरी को उपायुक्त की देखरेख में लक्की ड्रा के माध्यम से चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन किसानों में विजयराज निवासी गांव नांवां, कृष्ण डिगरोता, मान सिंह सतनाली, राजेंद्र सिंह सतनाली, हरी सिंह सुरेहती जाखल, सुनिता मालड़ा व राजबाला निंबेहड़ा शामिल रहे। विधायक कंवर सिंह यादव ने किसानों को ट्रैक्टरों की चाबी सौंपते हुए फूल माला पहनाकर किसानों काे मिठाई खिलाई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। किसान प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को बागवानी से लेकर खेती तक अनुदान की अनेक योजनाएं चलाई हुई हैं। क्षेत्र के किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में 50 हजार एकड़ में प्राकृतिक खेती की जाए। मौके पर विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण डॉ. योगेशचंद्र यादव, केवीके के वरिष्ठ संयोजक डॉ. सत्यजीत यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन खैरवाल, मंडल अध्यक्ष नांगल सिरोही अशोक यादव सहित कृषि विभाग के अनेक अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

फोटो संख्या:52 शहर स्थित कृषि विभाग कार्यालय प्रांगण में मौजूद विधायक कंवर सिंह, कृषि विभाग

फोटो संख्या:52 शहर स्थित कृषि विभाग कार्यालय प्रांगण में मौजूद विधायक कंवर सिंह, कृषि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed