फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The accused was sent on police remand for two days on the seller of fake mustard seeds

नकली सरसों बीज बेचने वाले पर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Tue, 19 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The accused was sent on police remand for two days on the seller of fake mustard seeds
मंडी अटेली सरसों की बिजाई के लिए इस्तेमाल होने वाले बीज की नकल करके नकली बीज बेचने के आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अटेली पुलिस ने नवीन की शिकायत पर गांव बरसाना चौराहा जिला मथुरा उत्तर प्रदेश पर पायनियर कंपनी की नकली थैली बेचने का आरोप पर प्राथमिकी दर्ज किया था।
विज्ञापन

प्राथमिकी में नवीन की शिकायत पर रविवार दोपहर नकली बीज अटेली अनाज मंडी के पास सप्लाई किया जा रहा था। उसे तुरंत कृषि विभाग अधिकारी व पुलिस विभाग को मौके पर बुलाने पर उसके बाद बैगों को खोलकर चैक किया गया व पाया गया कि दो बैगों में 27 पैकेट व एक बैग में 28 पैकेट बीज बरामद हुए तथा थैलियों को चैक करने पर कंपनी का नकली लेबल लगा हुआ था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि बीज की थैली की जांच की गई तो पाया गया कि वो कंपनी द्वारा नही बनाई गई। उपरोक्त पैकेट को बार कोड द्वारा स्कैन किया गया तो थैलियां नकली पाया गई। थैलियों पर लगाई गई चमकीली पट्टी भी उखड़ रही थी। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed