{"_id":"6ac7eb12694414480106a5e8","slug":"the-20th-national-floorball-championship-kicks-off-today-narnol-news-c-17-roh1007-933819-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 20वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप का आज से होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 20वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप का आज से होगा आगाज
विज्ञापन
33-रोहतक के एमडीयू में 20वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप की जानकारी देते हरियाणा फ्लोरबॉल एसो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। 20वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप का आगाज शुक्रवार से एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में होगा। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 से 11 अक्तूबर तक होगी जिसमें देशभर से खिलाड़ी हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
हरियाणा फ्लोरबॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र फौगाट ने बताया कि चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में खेल मंत्री गौरव गौतम, एशियन गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ी व देश के प्रख्यात कलाकार विशेष रूप से शामिल होंगे।
उद्घाटन समारोह को खेल प्रतिभाओं के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति एवं लोक कला की प्रस्तुतियों से भी आकर्षक बनाया जाएगा। खेल निदेशक कुलताज सिंह व उपाध्यक्ष दीपेंद्र आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
कहा, चैंपियनशिप का आयोजन नशे एवं डोपिंग के खिलाफ जागरूकता के संदेश के साथ किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के दौरान एंटी-डोपिंग अभियान की शुरुआत की जाएगी व खिलाड़ियों को नशे एवं प्रतिबंधित पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई जाएगी।