फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The 10th anniversary of Baba Bhaiya Seva Dal was celebrated.

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा भैंया सेवा दल की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई

Sat, 20 Jun 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The 10th anniversary of Baba Bhaiya Seva Dal was celebrated.
कनीना। गांव ककराला स्थित बाबा भैंया लाइब्रेरी परिसर में बाबा भैंया सेवा दल की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ सामाजिक समरसता और जनभागीदारी के साथ मनाई गई। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता पर्यावरणविद राजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक संगठनों की भूमिका विकास की नई दिशा तय करती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, ग्रामीण विकास परिषद एवं राहत ग्रुप हरियाणा के केंद्रीय समन्वयक राजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष मास्टर रामनिवास ने बताया कि बाबा भैंया सेवा दल पिछले दस वर्षों से समाजहित में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक 13 हरित साइट विकसित कर चुकी है और 5000 से अधिक छायादार पौधों का संरक्षण किया जा चुका है।

कार्यक्रम का संचालन मास्टर गुलशन कुमार, अरुण कुमार, मधु शर्मा ने किया। समारोह के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, सचिव महेश कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुमार, राज सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव सहित संस्था के सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed