फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Terror of thieves in Narnaul, Family went to attend wedding ceremony, jewelry worth lakhs stolen from behind

नारनौल में चोरों का आतंक: विवाह समारोह में शामिल होने गया परिवार, पीछे से 25 लाख के आभूषण चोरी

Tue, 16 Jul 2024 04:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 Jul 2024 04:05 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि चोर अलमारी को तोड़ कर उसमें रखे दो सोने के सैट, चार सोने की चुड़ियां, तीन सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी, दो सोने के कड़े, चांदी की चार जोड़ी पाजेब, करीब 25 चांदी के सिक्के व पांच हजार रुपए नकदी ले गए। उन्होंने बताया कि सभी समान की कीमत करीब 25 लाख रुपए के आसपास होगी।

विज्ञापन
Terror of thieves in Narnaul, Family went to attend wedding ceremony, jewelry worth lakhs stolen from behind
घर में चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन कालोनी में सोमवार देर रात एक बंद मकान से लाखों रुपये के आभूषण चोरी हो गए। चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित पंकज गोयल ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ सोमवार को करीब पांच बजे अपने मकान को ठीक से बंद करके फरीदाबाद एक विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए गए थे।

विज्ञापन


वह विवाह में शामिल होकर रात करीब 2:30 बजे वापस आए तो उन्होंने देखा कि उनके मकान के गेट का ताला टूटा पड़ा था। इसे देखते ही उनके होश उड़ गए। वह अपने परिवार के साथ जैसे ही घर के अंदर घुसे तो उनके कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा मिला। वहीं घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जगाया और पुलिस को सूचना दी। फोन करने के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और मुआयना कर सुबह कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


चोरी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि चोर अलमारी को तोड़ कर उसमें रखे दो सोने के सैट, चार सोने की चुड़ियां, तीन सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी, दो सोने के कड़े, चांदी की चार जोड़ी पाजेब, करीब 25 चांदी के सिक्के व पांच हजार रुपए नकदी ले गए। उन्होंने बताया कि सभी समान की कीमत करीब 25 लाख रुपए के आसपास होगी। पीड़ित ने बताया कि कालोनी के लोगों ने सोमवार रात एक दो अज्ञात लोगों को भी करीब दस बजे गली में घूमते देखा था। उसने बताया कि उन्हें संदेह है कि कही उन्हीं लोगों ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed