{"_id":"66b417c6d7ba0578ee04efa7","slug":"ten-roads-will-soon-be-restored-in-the-second-phase-due-to-mla-quota-there-will-be-improvement-narnol-news-c-197-1-snp1008-122635-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विधायक कोटे से दूसरे चरण में दस सड़कों के जल्द फिरेंगे दिन, होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विधायक कोटे से दूसरे चरण में दस सड़कों के जल्द फिरेंगे दिन, होगा सुधार
Thu, 08 Aug 2024 06:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में खस्ताहाल कुतबगढ़ रोड पर गड्ढों से गुजरता स्कूटी सवार।
सोनीपत। हलका खरखौदा में विधायक कोटे के तहत दूसरे चरण में जल्द दस सड़कों के दिन फिरने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से हलके की दस सड़कों पर जल्द मरम्मत व पुनर्निमाण का कार्य शुरू कर सुधार किया जाएगा। विभाग सड़कों के सुधार पर करीब 13 करोड़ 79 लाख 4 हजार रुपये की राशि खर्च करेगा। इस कार्य के लिए विभाग को मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। गड्ढों के कारण खस्ताहाल हो चुकी सड़कों पर जल्द मरम्मत के बाद वाहन रफ्तार पकड़ते नजर आएंगे।
लोक निर्माण विभाग ने सड़कों पर पुनर्निमाण व मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि जल्द कार्य को शुरू करवाया जा सके। काफी समय से खस्ताहाल सड़कों के कारण वाहन चालक व ग्रामीण आवागमन में हिचकोले खाने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, ज्यादा गड्ढे होने से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों की मानें तो सड़कों के सुधार के लिए वह कई बार अधिकारियों को शिकायत कर समाधान की गुहार लगा चुके हैं। काफी समय से मरम्मत कार्य नहीं होने से सड़कें ज्यादा खस्ताहाल में हैं। टेंडर व अलॉटमेंट होने के बाद सड़कों पर पुनर्निमाण व मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
खरखौदा सहित 20 गांवों का मार्ग होगा सुगम
लोक निर्माण विभाग की ओर से दस सड़कों की मरम्मत के बाद खरखौदा सहित 18 से 20 गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। इनमें गांव सिसाना, सिलाना, मौजमनगर, रिढ़ाऊ, फरमाना, फरमाना माजरा, भैंसवाल, गोरड़, पाई किड़ोली, छिनौली, मटिंडू, मोरखेड़ी, झरोठी, सिसाना, गढ़ी सिसाना, हसनगढ़, नकलोई, बिधलान व सलीमसर माजरा शामिल हैं। इन गांवों के लोगों के साथ वाहन चालकों को आवागमन में गड्ढों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
खरखौदा की इन दस सड़कों पर होगा कार्य
सड़क का नाम लंबाई (किलोमीटर)
गोहाना-सिसाना रोड 28.60
निजामपुर रोड 1.45
गढ़ी सिसाना से सिसाना समचाना रोड 2.10
गांव झरोठी रोड 1.85
खुर्मपुर से सोहटी वाया पाई किड़ौली 6.95
खरखौदा-मटिंडू-मोरखेड़ी रोड 13.45
सोहटी-कुतबगढ़ से दिल्ली बॉर्डर रोड 0.54
सिसाना-हसनगढ़ रोड 8.80
नकलोई से बिधलान-सलीमसर माजरा रोड 1.82
नाहरा वाल्मीकि चौपाल से हलालपुर 0.76
लोक निर्माण विभाग की ओर से खरखौदा हलके की दस सड़कों पर जल्द पुनर्निमाण व मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। यह कार्य विधायक कोटे के तहत दूसरे चरण में होगा। कार्य के लिए विभाग ने करीब 13.79 करोड़ का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय ने सड़कों की मरम्मत के लिए तैयार बजट को मंजूरी प्रदान कर दी है। दस सड़कों पर कार्य शुरू करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर व अलॉटमेंट होने के बाद सड़कों पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग