मंडी अटेली। मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेली के विद्यार्थियों का जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। स्कूल के 10 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ककराला में 10 सितंबर को संपन्न हुई। इसमें अटेली मॉडल संस्कृति विद्यालय ने खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच हरीश कुमार ने बताया कि विद्यालय की छात्रा सिमरन ने 14 आयु वर्ग के ग्रुप में डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान, विनीता ने 19 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम तथा 17 आयु वर्ग के 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष के आयु वर्ग में शॉटपुट में निकेंद्र ने दूसरा स्थान तथा कुश्ती में प्रथम स्थान पर रहा। विद्यालय की माही, भूमिका, तनुष्का, तनिष्क, कनिका का 14 आयु वर्ग के फुटबॉल में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश कुमार, खेल इंचार्ज अरविंद कुमार, हैड मास्टर अजय कुमार, बृजेश सिंह, प्रवीण कुमार, अरविंदा, प्रीति, अनिता आदि अध्यापक ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।