{"_id":"57bf390c4f1c1b680cd4fdd2","slug":"temple-narnaul-janmastmi-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्म पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्म पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
निजामुद्दीनपुरा स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजी कन्हैया की झांकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। रात के 12 बजते ही जिले के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर और कस्बोें के मंदिर शंख, घंटियों और जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों में चरणामृत और प्रसाद लेकर श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी का व्रत खोला। जन्माष्टमी को लेकर जिले के मंदिरों में सुबह से ही चहल-पहल थी। मंदिर प्रबंधक कमेटियों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर विशेष प्रबंध किए थे।
सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर जारी थी। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात थी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर शाम तक अनेक स्थानों पर श्रीकृष्ण से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाम को शहर में अनेक जगह झांकियां सजाई गई। इनको देखने के लिए रात 12 बजे तक मंदिरों और संस्थानों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
रात 12 बजते ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो मंदिरों में कान्हा के जन्म की बधाई के साथ श्रीकृष्ण की जयकारे गूंजने लगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर सुबह से ही ठाकुर जी के मंदिरों में लोगों की भीड़ लगी रही। शहर महावीर मार्ग स्थित ठाकुर जी मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, पताली हनुमान मंदिर, पुरानी कचहरी परिसर, विश्वकर्मा मंदिर, एएसडी स्कूल, मनुज मालती स्कूल, अग्रवाल सभा, मां चामुंडा देवी मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, नई सराय स्थित राधा कृष्ण मंदिर सहित अनेक संस्थाओं में झांकियां प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन
12 बजे वितरित किया गया प्रसाद
मंदिरों में रात को 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और नंद के आनंद भयो नंदलाल आदि के जयकारे लगाए। रात को आरती के साथ ही प्रसाद वितरित किया गया।