फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Temperature rises after giving 10 buses of Narnaul depot to Rewari

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल डिपो की 10 बसें रेवाड़ी को देने पर चढ़ा पारा

Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Temperature rises after giving 10 buses of Narnaul depot to Rewari
महेंद्रगढ़। सामाजिक संगठनों सब डिपो को चालू करवाने के लिए मंगलवार को एक लिखित ज्ञापन उपायुक्त मोनिका गुप्ता के नहीं आने के कारण एसडीएम हर्षित कुमार को सौंपा। समाजसेवी रामनिवास पाटौंदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ का सब डिपो तीन वर्ष पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन पीडब्ल्यूडी व रोडवेज विभाग के अधिकारियों का आपसी तालमेल सही नहीं होने के कारण सब डिपो में कमियां बताकर सब डिपो को आज तक चालू नहीं किया गया है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों रूटों पर रोडवेज बसों की भारी कमी है तथा महेंद्रगढ़ से तीर्थ स्थानों के लिए कोई रोडवेज सुविधा नहीं है। दिल्ली के लिए भी 24 घंटों में केवल एक बस ही चलती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियां होती है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से ही बसें ओवरलोड हो जाती हैं। ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी होने के कारण ग्रामीण व लोग निजी वाहनों लटककर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। कड़ाके की सर्दी में विद्यार्थी खिड़कियों में लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर नारनौल डीपो में 10 मिनी बस, 30 लीलैंड बस, 26 टाटा बस व दस बस एसी जिले की जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार की ओर से मिली है। नारनौल के महाप्रबंधक ने मुख्यालय चंडीगढ़ को एक पत्र भेजकर डिपो में चालक व परिचालक की कमी बताते हुए नए चालक परिचालकों नियुक्ति की जाए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो। इसके साथ ही 10 नई बसों को रेवाड़ी डिपो को देने का भी पत्र भेजा है। सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का विरोध जताया है क्योंकि नारनौल डीपो में 160 बसों से 188 बसों का बेड़ा बना दिया गया। फिलहाल 162 बस ही डिपो में चल रही हैं। अब भी नारनौल डिपो को 26 बसों की और कमी है और आगामी 2024 के मई तक 20 बसें कंडम घोषित हो जाएंगी। इस मौके पर धर्मपाल, अजीत, पोहपसिंह, सुधीर, बीरसिंह, बीरेंद्र, जोगेंद्र, कृष्ण, अशोक, राधेश्याम, हवासिंह सहित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed