फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Temperature increased due to clear weather throughout the day

Mahendragarh-Narnaul News: दिनभर मौसम साफ रहने से तापमान में हुई बढ़ोतरी

Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased due to clear weather throughout the day
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ का असर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी कुछ समय के लिए हल्की बादलवाही देखने को मिली। मगर सुबह से ही तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस प्रकार शुक्रवार अधिकतम तापमान में 4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की भी बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर भी तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। इससे इस बार लोगों को भीषण गर्मी व लू का एहसास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से लगातार जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। इससे क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही है। वीरवार को सुबह के समय क्षेत्र में मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिली। मगर शुक्रवार को मौसम साफ बना रहा। जिससे तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। नोडल अधिकारी ने बताया कि 4 जून को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। हालांकि इस मौसम प्रणाली जिले में अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान क्षेत्र में केवल बादलवाही ही देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों में बिखराव वाली बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed