फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Temperature drops due to rain, farmers are worried

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से तापमान में गिरावट, किसानों के माथे पर चिंता की लकीर

Sat, 15 Mar 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Temperature drops due to rain, farmers are worried
नारनौल। क्षेत्र में होली के पर्व पर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। वीरवार और शुक्रवार शाम 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज हुईं।
विज्ञापन

नारनौल का न्यूनतम तापमान शनिवार को प्रदेश भर में सबसे कम रहा। आमतौर पर होली पर्व के बाद तापमान में बढ़ोतरी रहती, लेकिन बारिश होने के कारण क्षेत्र में तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। एक सप्ताह तक क्षेत्र में तापमान तापमान में बढ़ोतरी पर अंकुश रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को वर्तमान मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी और क्षेत्र में उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलेंगी। जिस कारण क्षेत्र के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। शनिवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25971 किसानों ने दर्ज करवाई मुआवजे के लिए शिकायत :
मौसम में बदलाव से किसानों के श्चहरे पर चिंता की लकीरें बनी हुई है। गौरतलब है कि गत 1 मार्च को जिले में भयंकर ओलावृष्टि दर्ज की गई थी। जिस कारण सरसों व गेंहू की फसल को अत्यधिक नुकसान पहुंचा था। किसानों की मांग पर मुआवजे के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोला गया था। जानकारी के अनुसार अब तक जिले में करीब 25971 किसानों ने करीब 1 लाख 2 हजार एकड क्षेत्र में फसल खराबा की शिकायत दर्ज करवाई है। शुक्रवार को भी नांगल चौधरी में हल्की ओलावृष्टि हुई थी, हालांकि नुकसान बहुत कम हुआ था।

इंसेट
जिले में कहां कितनी बारिश हुई :
स्थान बारिश
नारनौल 04 एमएम
महेंद्रगढ़ 12 एमएम
कनीना 07 एमएम
सतनाली 13 एमएम
अटेली 03 एमएम
नांगल चौधरी 09 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed