फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   temperature down in Narnaul

अधिकतम तापमान भी गिरा, कांपे लोग

Mon, 21 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Mon, 21 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

नारनौल। कई दिनों से न्यूनतम तापमान में जारी गिरावट के साथ-साथ रविवार को अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान मेें तीन डिग्री की गिरावट देखी गई। इसके चलते दिन के समय भी लोग कांपते हुए नजर आए। रविवार को जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। रविवार को खेतों में पाला पड़ा। इसके कारण फसलों पर ओस की बूंद जमी रही।

विज्ञापन

क्षेत्र में ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को भी क्षेत्र में जबरदस्त ठंड पड़ी। ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। रविवार को दिन का तापमान इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को जहां दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को वह तीन डिग्री गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में .1 डिग्री की बढ़ोतरी रही। इसके कारण रविवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ा पाला
ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पाला पड़ा। जिसके कारण फसलों में ओस की बूंदे सुबह तक जमी देखी गई। वहीं किसानों का कहना है कि इस समय पड़ रही सर्दी फिलहाल फसलों के लिए सही है, मगर बरसात भी जरूरी है, अगर बरसात नहीं होगी तो फसलें खराब हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed