फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Temperature@47.5, heat waves tormented

Mahendragarh-Narnaul News: तापमान 47.5, लू के थपेड़ों ने सताया

Tue, 28 May 2024 01:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 May 2024 01:12 PM IST
विज्ञापन
Temperature@47.5, heat waves tormented
भीषण गर्मी से बचाव कर जातीं महिलाएं। संवाद
नारनौल।
विज्ञापन


मई में गर्मी सारे रिकाॅर्ड तोड़ रही है। इस बार 1966 में बने मई माह के रिकार्ड के नजदीक तापमान पहुंच गया है। नारनौल में भीषण गर्मी 58 साल का रिकाॅर्ड तोड़ने के नजदीक है। उस समय मई माह में 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। हालांकि जून माह में अनेक बार 47 डिग्री से ज्यादा तापमान पहुंच चुका है लेकिन इस बार मई माह में प्रचंड गर्मी पड़ रही है।
नौतपा के तीसरे दिन भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान क्रमश: 31.5 डिग्री सेल्सियस और 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य तापमान से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान क्रमश: डिग्री सेल्सियस 47.5 और 47.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा के सिरसा का दिन का तापमान रिकॉर्ड तोड़ 49.7 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके साथ नारनौल का रात्रि तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसे में दिन में सबसे ज्यादा सिरसा और रात के तापमान में नारनौल सबसे ज्यादा गर्म रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में रिकार्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इलाके में एक बार फिर से हवाओं की दिशा दक्षिणी पश्चिमी होने से 31 मई से 2 जून आंशिक बादलवाही और सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ से आमजन को आंशिक राहत मिलने की संभावना बन रही है। इस दौरान इलाके में गंभीर हीट वेव लूं और उष्ण रात के साथ तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान आमजन को उमस भरी पसीने वाली गर्मी जरूर रूबरू होना पड़ेगा। उसके बाद एक बार फिर भीषण आग उगलने वाली गर्मी और गंभीर हीट वेव लूं का तीसरा दौर अपने प्रचंड तेवरों से आगाज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed