फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tell students how to avoid cyber crime

विद्यार्थियों साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए

Wed, 03 Aug 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tell students how to avoid cyber crime
नारनौल। नांगल चौधरी थाना प्रबंधक निरीक्षक रामनाथ ने बुधवार को कमानियां वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर जालसाजों द्वारा आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। इसे रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। सभी लोगों को यह समझना होगा कि साइबर जालसाजों से बचने के लिए सोशल प्लेटफार्म को सावधानी व सतर्कता के साथ प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपराधियों द्वारा इंटरनेट मीडिया को साइबर क्राइम का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। उससे बचने के लिए विद्यार्थियों को खुद जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करना होगा। सदर थाना नारनौल से एसआई कृष्ण कुमार और उनकी टीम ने यादव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को फेसबुक हैकिंग, क्यूआर कोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, वाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप इत्यादि इंटरनेट मीडिया साइट्स से हनी ट्रैंप के संबंध में छात्रों से जागरूक रहने के लिए कहा। वहीं विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। किसी भी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल द्वारा शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया हुआ है। इसके माध्यम से जिस व्यक्ति के साथ वित्तीय साइबर अपराध हुआ है, वह इस नंबर पर शिकायत करके उन रुपयों को फ्रीज करवा सकता है और कुछ औपचारिकताएं पूरी करने उपरांत अपने रुपयों को वापिस पा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed