फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tehsildar's post vacant for six months, people worried

Mahendragarh-Narnaul News: छह माह से तहसीलदार का पद रिक्त, लोग परेशान

Thu, 02 Jan 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar's post vacant for six months, people worried
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में करीब छह माह से तहसीलदार नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक संगठनों ने तहसीलदार की स्थायी नियुक्ति को लेकर उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे। जहां पर अधिकारियों की गैर मौजूदगी में तहसीलदार के रीडर सोनू को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में जुलाई 2024 में तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने के बाद से पद खाली है। छह माह बीत जाने के बाद भी तहसीलदार का पद भरा नहीं गया है। समाजसेवी रामनिवास पाटोदा का कहना है कि कहना कि छह माह से तहसीलदार की कुर्सी खाली पड़ी है। लोग अपने कार्यों को लेकर दिनभर तहसील कार्यालय के चक्कर लगाकर शाम को निराश होकर लौट जाते हैं। बार-बार मांग के बावजूद भी लोगों की समस्या की कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन काे सात दिन का समय दिया है। अगर एक सप्ताह के दौरान तहसीलदार की नियुक्ति नहीं हुई तो धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। तहसील कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री, मैरिज प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र आदि कार्य काफी ठप पड़े हैं। लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में मदन लाल तहसीलदार 31 जुलाई 2024 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से यह पद रिक्त पड़ा है। नायब तहसीलदार को भी सतनाली का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
तहसील कार्यालय में तहसीलदार की नियुक्ति नहीं है। छह माह पूर्व स्थायी तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने के बाद यहां पर अभी तक तैनाती नहीं हुई है। नायब तहसीलदार को तहसीलदार का कार्य सौंपा हुआ है।- अधिवक्ता जितेंद्र
-----------------
केसीसी को लेकर रजिस्ट्री करवाने थी। तीन दिन से चक्कर लगा रहा हूं। आज तहसील कार्यालय में आया तो यहां न तो नायब तहसीलदार है और न ही अन्य अधिकारी। उन्हें काफी परेशानी हुई।- सुरेंद्र सिंह चौहान, झगडौली
-------------------
छह माह से तहसीलदार का पद रिक्त है। नायब तहसीलदार को कार्य सौंपा गया है। रजिस्ट्री, मैरिज प्रमाण पत्र, जमाबंदी सहित अन्य कार्य धीमी गति से हो रहे है। तहसीलदार न होने से आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।- सुरेश मालड़ा,पूर्व बीडीसी सदस्य

------------------
वर्जन...
महेंद्रगढ़ तहसील कार्यालय में तहसीलदार के खाली पद को जल्द भरा जाएगा। क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।- कंवर सिंह यादव, विधायक, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed