फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teams formed for ticket checking in roadways buses

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज बसों में टिकट जांच के लिए गठित की गईं टीमें

Mon, 15 Sep 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 15 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teams formed for ticket checking in roadways buses
फोटो नंबर- 08नारनौल डिपो पर खडी हरियाण रोडवेज की बसें। संवाद
नारनौल। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर सख्ती बरती जा रही है और जुर्माना लगाया जा रहा है। नांगल चौधरी, निजामपुर, सिंघाना, रेवाड़ी आदि रूटों पर टिकट जांच के लिए नारनौल डिपो की तरफ टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


अगस्त में रोडवेज बसों में बिना टिकट सफर करने वाले 203 यात्रियों के चालान काटे गए हैं, जिन पर 101500 रुपये का जुर्माना लगाया। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। कई ऐसे भी लोग है जो हैप्पी कार्ड में उपलब्ध लिमिट का प्रयोग कर चुके हैं लेकिन इसकी जानकारी नहीं होने के कारण टिकट नहीं लेते और टिकट जांच के दौरान उन्हें चालान का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में सबसे अधिक संख्या छात्रों की है। नारनौल डिपो से 150 किमी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों को फ्री बस सेवा का लाभ मिलता है। इसके लिए छात्र शिक्षण संस्थान से बस पास बनवा सकते हैं लेकिन कई ऐसे भी छात्र हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ने आते हैं लेकिन उन छात्रों को बस पास की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed