फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Team roamed the city for 3 days, took feedback from more than 200 people

Mahendragarh-Narnaul News: 3 दिन तक टीम शहर में घूमी, 200 से ज्यादा लोगों से लिया फीडबैक

Thu, 17 Aug 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 17 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Team roamed the city for 3 days, took feedback from more than 200 people
नारनौल। स्वच्छता सर्वेक्षण की केंद्रीय टीम ने तीन दिन तक नारनौल, नांगल चौधरी और दो दिन तक मंडी अटेली में घूमकर शहर की स्वच्छता की परख की। नारनौल शहर, नांगल चौधरी और मंडी अटेली में 200 से ज्यादा लोगों से स्वच्छता को लेकर फीडबैक भी ली। शहर में सफाई व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर अधिकतर लोगों ने अपनी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी। चार सदस्यीय टीमों ने अलग-अलग वार्डों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। इसके अलावा एसटीपी, सुभाष पार्क का भी निरीक्षण किया। साथ ही शहर के मुख्य मार्गों, बाजार का दौरा कर लोगों से बातचीत की। मुख्य मार्गाें व बाजारों में किए गए अतिक्रमण, अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर के फोटो भी लिए गए। इसके अलावा शहर की नाली, नालों की सफाई की फोटो भी लिए। कई जगहों पर नाली व नालों में जालियां तक नहीं लगी हुई थी। सीवरेज की हालत भी खराब मिली। ऐसे में बार स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग पर खासा असर नजर आ सकता है।
विज्ञापन


इस बार तीन डस्टबिन रखने के निर्देश
अब तक घरों में दो डस्टबिन रखे जाते थे, जिसमें एक गिला व दूसरा सूखा कूड़ा के लिए होता था। इस बार तीसरा डस्टबिन भी घरों में जांचा गया। इसमें तीसरा डस्टबिन बायोमेडिकल वेस्ट के लिए रखने को बोला गया। टीम ने बताया कि घरों में भी सेनेटरी पैड, बच्चों व बड़ों के लिए डाइपर सहित अन्य बायोमेडिकल वेस्ट प्रयोग होने के बाद उसे साधारण डस्टबिन में डाल दिया जाता था, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। उसके लिए अलग से डस्टबिन होना चाहिए।
विज्ञापन


सिटीजन फीडबैक में भी पिछड़ रहे
महेंद्रगढ़ जिले की सभी नगर परिषद व पालिकाएं सिटीजन फीडबैक में भी पिछड़ रही है। बुधवार शाम तक नांगल चौधरी नगरपालिका को तीन, कनीना नगरपालिका को 5, अटेली नगर पालिका को एक, महेंद्रगढ़ नगर पालिका को 17 और नारनौल नगर परिषद को 59 फीडबैक मिल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी जिले की परिषद व पालिकाओं की रैंकिंग
वर्ष 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में नारनौल शहर को 54वीं रैंक मिली थी, जबकि कनीना पालिका को 135वीं, अटेली को 262वीं, महेंद्रगढ़ को 190वीं और नांगल चौधरी पालिका को 73वीं रैंक मिली थी।

ऐसे दें सकेंगे सिटीजन फीडबैक

शहरवासी स्वच्छता एप, क्यू आर कोड़, वोट फॉर यूअर सिटी वेब पोर्टल, वोट फॉर यूअर सिटी एप, माई जीओवी वेबसाइट पर जाकर उक्त 4 सवालों के जवाब दर्ज करवा सकेंगे, लेकिन इसके लिए नगर परिषद और पालिका प्रशासन को शहरवासियों को इसके लिए जागरूक करना होगा। उन्हें इसका उपयोग करना और फायदा बताना होगा ताकि लोग इसके बारे में जाने और अपना फीडबैक दें। हालांकि इस बार नगर परिषद व पालिकाओं की टीम द्वारा फीडबैक लिए जाने पर ओटीपी मांगता है। इसके चलते लोग ओटीपी नहीं देते, ऐसे में टीम के साथ कई बार लोगों की बहस भी हो चुकी है।



स्वच्छता सर्वेक्षण टीम निरीक्षण कर चुकी है। शहर के मुख्य बाजार, वार्ड, एसटीपी, सुभाष पार्क के अलावा बाकी पालिकाओं का भी निरीक्षण किया गया है। टीम ने लोगों से कई सवाल भी किए। सिटीजन फीडबैक के दौरान ओटीपी आता है। लोग ओटीपी नहीं देते, क्योंकि कई फ्रॉड के मामले भी चल रहे हैं। ऐसे में लोग खुद अपने मोबाइल के जरिये फीडबैक दे।
-दीपक कुमार दुबे, सिटी टीम लीडर, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed