फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Team A emerged as champions in volleyball and also secured a magnificent 25-7 victory in kabaddi.

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल में टीम ए बनी चैंपियन, कबड्डी में भी 25-7 से शानदार जीत

Sun, 30 Aug 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Team A emerged as champions in volleyball and also secured a magnificent 25-7 victory in kabaddi.
फोटो 02: कबड्डी प्रतियोगिता में दांव लगाते ​खिलाड़ी। संवाद
नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में टीम ए का दबदबा रहा। खेल विभाग की ओर से कराई गई वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं में टीम ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों मुकाबले अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। टीम ए और टीम बी के बीच तीन सेट तक कड़ा संघर्ष हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन टीम ए ने बेहतर तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम बी को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

कबड्डी में भी टीम ए के खिलाड़ियों ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। मजबूत रेड और बेहतर डिफेंस के दम पर टीम ए ने टीम बी को 25-7 के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में टीम ए के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने लायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed