फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teachers talking about the achievements of the school

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यालय की उपलब्धियाें के बारे में बता रहे शिक्षक

Mon, 31 Mar 2025 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Teachers talking about the achievements of the school
महेंद्रगढ़। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूलों के अध्यापक गांव-गांव, गली-गली घूमकर लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ के प्राचार्य जयपाल ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से 23 मार्च से 30 अप्रैल तक प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों की ओर से अभिभावकों और ग्रामीणों को प्रेरित कर सरकारी स्कूल शिक्षा के लिए एक बेहतर विकल्प बता रहे हैं। विद्यालय की ओर से पांच टीमें बनाई गई हैं, इनमें दो टीमें शहरी व तीन टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। टीम घर-घर जाकर विद्यालय की उपलब्धियाें के बारे में जानकारी दे रही है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता सतीश यादव, महेश कौशिक, जितेंद्र, हंसराज शर्मा, यशपाल शर्मा, ललित कुमार, ईश्वर, धीरज, अरुण यादव, लीला राम, रामकिशन, आशा, अनीता यादव, प्रेमवती, निर्मल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed