फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teachers should be prepared for disaster management: Santosh Chauhan

आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहें शिक्षक : संतोष चौहान

Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers should be prepared for disaster management: Santosh Chauhan
फोटो नंबर-08​जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय में ​​शिक्षकों को आपदा प्रबंधन का प्र​शिक्षण देते - फोटो : samvad
नारनौल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रेडक्रॉस टीम ने शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को आपदा प्रबंधन के लिए जागरूक करते हुए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें रेडक्रॉस टीम से टेकचंद यादव व टीम ने आपदा प्रबंधन के लिए अभ्यास किया। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने कार्यालय के समस्त कर्मचारियों और रेडक्रॉस के ब्रिगेड ऑफिसर्स के रूप में कार्यरत शिक्षकों से कहा कि सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर आपदा में शिक्षकों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। किसी भी आपदा में मनोबल ऊंचा रहना बहुत आवश्यक होता है। शिक्षकों की समाज में नागरिकों को सकारात्मकता के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ प्राथमिक सहायता, आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने व अन्य आवश्यक ड्यूटी करने के लिए भी उन्होंने शिक्षकों को तैयार रहने के निर्देश दिए।
जिला कोऑर्डिनेटर टेकचंद यादव ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर आपदा प्रबंधन के लिए जिला शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी खंडों के ब्रिगेड ऑफिसर्स रेडक्रॉस भवन में आपदा प्रबंधन संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके लिए खंड अनुसार टीमों का गठन कर दिया गया है। जिसमें खंड नांगल चौधरी में डॉ. संजय शर्मा, नारनौल में अजय कुमार, अटेली में राजेश कुमार व महेंद्रगढ़ में विजय पारीक तथा कनीना में महेंद्र सिंह को प्रशिक्षण के लिए संयोजक बनाया गया है।

इसके बाद सभी स्कूलों के प्रशिक्षित शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर डॉ. हंसराज गुर्जर, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, प्रदीप कुमार, मुकेश डीपीई, त्रिभुवन वर्मा, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, विजय सिंह, अनूप यादव, मदन मोहन, राजेश कुमार, सीमा कुमारी, सुनीता कुमारी, नीतीश , पवित्रा यादव व अंजना सहित समस्त ब्रिगेड ऑफिसर एवं कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed