फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teachers on hunger strike; demand withdrawal of TET-HTET condition.

Mahendragarh-Narnaul News: भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक, टीईटी-एचटीईटी शर्त वापस लेने की मांग

Sat, 03 Oct 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Teachers on hunger strike; demand withdrawal of TET-HTET condition.
नारनौल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ महेंद्रगढ़ की ओर से शुक्रवार को टीईटी/एचटीईटी की अनिवार्य शर्त के विरोध में एक दिवसीय भूख हड़ताल और सत्याग्रह किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, सर्व कर्मचारी संघ और स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आयोजित हुआ।
विज्ञापन

नेताजी सुभाष पार्क के बाहर हुए धरने में बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान मास्टर अमीलाल गुर्जर ने की जबकि संचालन जिला सचिव सुरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

अमीलाल गुर्जर ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर वर्षों से सेवा दे रहे अध्यापकों पर टीईटी/एचटीईटी की शर्त लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों के सामने नौकरी को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से इस शर्त को वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि मांग पर सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने गांधी और शास्त्री जयंती पर दोनों महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। धरने को सुरेश शर्मा, कौशल यादव, महेंद्र बोयत, घनश्याम दास शर्मा और रोहतास गोठवाल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अमीलाल गुर्जर, अंजू देवी, दलीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुमन देवी, जागृति परवीन, ज्योति सहित अनेक शिक्षक भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed