{"_id":"67e19ce89939988e9a009e43","slug":"teachers-of-government-school-kaanvi-started-admission-campaign-narnol-news-c-196-1-nnl1003-122669-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय विद्यालय कांवी के अध्यापकों ने चलाया दाखिला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय विद्यालय कांवी के अध्यापकों ने चलाया दाखिला अभियान
विज्ञापन
फोटो नंबर-04अभिभावकों को जागरूक करते राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांवी के अध्यापक। स्रोत-सं
नारनौल। राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल कांवी में कक्षा छठी से 12वीं तक दाखिला अभियान का सोमवार को शुभारंभ किया गया। यह अभियान सीनियर सेकंडरी स्कूल कांवी के प्राचार्य सुरेश कुमार के निर्देशन में चलाया गया। स्कूल में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर विद्यालय परिवार द्वारा पंपलेट, फ्लैक्स, वीडियो क्लिप आदि के माध्यम से छठी से 12वीं कक्षा में दाखिलों के लिए आमजन को प्रेरित किया जा रहा है।
इसे लेकर अध्यापकों द्वारा डोर टू डोर संपर्क किया जा रहा है। इसमें वे अभिभावकों को विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया जा रहा है। अध्यापक विद्यालय की उपलब्धियों को लेकर बता रहे हैं कि गत वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में 22 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। प्रतिवर्ष हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों की एनएमएमएस प्रतियोगिता में विद्यालय में 5 विद्यार्थी 1200 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे हैं, जो उन्हें 12वीं कक्षा तक मिलती रहेगी।
पिछले वर्ष विद्यालय की छात्रा अंजू ने 12वीं में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मुख्यमंत्री से एक लाख ग्यारह हजार रुपये की राशि इनाम के रूप में प्राप्त की। इसके के अतिरिक्त सुपर 100 एवं बुनियाद परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें नीट, आईआईटी व एनडीए के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाती है। मिशन बुनियाद परीक्षा में चार विद्यार्थी सफल रहे। विद्यालय की मुख्य उपलब्धियों में विद्यालय में खेल नर्सरी स्थापित है, जिसमें एथलेटिक्स व खेलों के साथ विद्यार्थियों को फिजिकल प्रशिक्षण भी दिया जाता है। विद्यालय में छात्रों के प्रवेश को लेकर उपप्राचार्य विष्णु कुमार, प्रवक्ता राजेश कुमार, मुंशीराम, अशोक, सुनीता, डॉ. जितेंद्र कुमार, रामनिवास, अखिलेश, ललिता, कुलदीप, शेरसिंह, शिल्पा, एबीआरसी महेश, चारु, मनजीत, संदीप, अशोक व यश आदि पूरी मेहनत के साथ जुटे हैं।