फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   TB free Gram Panchayat Kuksi, Kapuri, Manpura and Bhalkhi got Gold Medal

Mahendragarh-Narnaul News: टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कुक्सी, कपूरी, मानपुरा और भालखी को मिला गोल्ड मेडल

Wed, 25 Mar 2026 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
TB free Gram Panchayat Kuksi, Kapuri, Manpura and Bhalkhi got Gold Medal
फोटो 04 सरपंचों को सम्मानित करते डीसी कैप्टन मनोज कुमार। विभाग
नारनौल। जिले में टीबी मुक्त अभियान के तहत इस वर्ष कुल 106 ग्राम पंचायतों में से गोल्ड मेडल श्रेणी में 4 ग्राम पंचायतों ने जगह बनाई है जिनमें खंड नारनौल से कुक्सी, कनीना से कपूरी व मानपुरा और सीहमा खंड से भालखी शामिल है। सिल्वर मेडल की श्रेणी में जिले की 50 और कांस्य श्रेणी में 52 पंचायतों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में लघु सचिवालय के सभागार में जिलास्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि यह समारोह उन ग्राम पंचायतों के जज्बे का प्रतीक है जिन्होंने सरकार की नीतियों को धरातल पर उतारकर खुद को टीबी मुक्त घोषित करने की दिशा में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

डीसी ने जिले की उन 106 ग्राम पंचायतों को बधाई दी जिन्होंने पदक हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है। कार्यक्रम के दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक टीमों ने रागिनियों के जरिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निक्षय मित्र बन लौटा सकते हैं मुस्कान
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी नागरिक, संस्था या कॉर्पोरेट निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद ले सकता है। एक निक्षय मित्र की सहायता की बदौलत मरीज को उपचार के दौरान आवश्यक पौष्टिक आहार और सामाजिक सहयोग प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed