फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   taylor shop glass broken

टेलर की दुकान के शीशे तोड़े, घर पर पत्थर बरसाए

Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
taylor shop glass broken
शहर के वार्ड नंबर 12 में एक व्यक्ति ने कुछ अज्ञात लोगों पर घर पर पत्थर फेंकने, मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शहर चौकी पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 12 नंबर निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर पर बुजुर्ग मां-बाप, 27 वर्षीय बहन, विकलांग भाई रहते हैं। वह दर्जी का काम करके अपनी आजीविका चला रहे हैं। पड़ोस में रहने वाले दो लड़के 21 जून की रात अपने साथ 10 -15 लोगों को लेकर आए। शराब पीकर इन लोगों ने घर के गेट पर मुझे और मेरे भाई के साथ मारपीट की। घर पर पत्थर बरसा कर घर के ही एक हिस्से में बनी टेलर की दुकान के शीश तोड़े। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस के देखकर हमलावर मौके से ही फरार हो गए। यह लोग घर के सामने एक टैक्सी में बैठकर रात को शराब पीकर लगभग रोजाना अभ्रद भाषा, गाली-गलौज करते हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग पहले भी मुझे, मेरे भाई के साथ झगड़ा करने पर उतारू हो गए जो पंचायत के माध्यम से समझौता हो गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed