फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Target of 46 MLAs set for 2024 assembly elections: Digvijay Chautala

विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 46 विधायकों का रखा लक्ष्य : दिग्विजय चौटाला

Mon, 19 Jun 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 19 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Target of 46 MLAs set for 2024 assembly elections: Digvijay Chautala
गांव बूढ़वाल में मंचासीन जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व अन्य नेता।
नांगल चौधरी(नारनौल)। बीते दिनों बुढ़ापा पेंशन के मुद्दे पर सीएम मनोहरलाल ने कहा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जजपा केवल हमारी सहयोगी है। इसकी पुष्टि करते हुए जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि बेशक से सत्ता में हम सहयोगी दल हैं क्योंकि हमारे केवल दस विधायक ही जीतकर आए थे। हमने प्रदेश में तेजी से क्रांतिकारी विकास कार्य करवाए हैं लेकिन बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपये नहीं करवा पाने का मलाल रहेगा। वह नांगल चौधरी विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसभाएं कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और उनका मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान किया। उन्होंने दौरे की शुरूआत गांव बूढ़वाल से की। तत्पश्चात सिरोही बहाली, शहबाजपुर, नांगल दर्गू एवं भांखरी में ग्रामीण सभाएं की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब हमने विधानसभा चुनाव-2024 में 46 विधायकों का लक्ष्य रखा है। आप सभी लोग हमारा साथ बनाए रखें और दुष्यंत को आगे पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ सत्ता पाने की चिंता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे को सीएम बनाने के सपने संजोए हुए हैं। जबकि प्रदेश की जनता हुड्डा के शासन को 10 साल झेल चुकी है। उन्होंने केवल परिवार व क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया है। दक्षिण हरियाणा तथा नांगल चौधरी हलका डॉ. अजय चौटाला की कर्मभूमि रही है। बहुमत से सत्ता मिलने पर इस इलाके की कायापलट करने का काम किया जाएगा लेकिन सहयोगी बनने से कुछ नहीं होगा। पहले जननायक जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनवाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरे में ग्रामीणों ने उनके सम्मुख टूटी सड़कों, ई-लाइब्रेरी, जिम, जल निकासी प्रबंध की मांगें रखी। शहबाजपुर के ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए गांव में बाईपास बनाने तथा सामुदायिक केंद्र में डाॅक्टर की नियुक्ति करवाने की मांग रखी। सिरोही बहाली के ग्रामीणों ने कम्यूनिटी सेंटर बनवारे व रास्तों एवं नाले बनवाने की मांग रखी, जिनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्रामीण जनसभाओं की अध्यक्षता हलका प्रधान हजारी लाल लंबौरा ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, राष्ट्रीय महासचिव एवं चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश महासचिव तेजप्रकाश एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, कोटपूतली राजस्थान जजपा के प्रधान प्रदेश महासचिव रामनिवास यादव , जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष सुलोचना ढिल्लो, जिला उप प्रमुख भीमसिंह गुर्जर, सावित्री गुर्जर, हलका अध्यक्ष बेदू राता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed