फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tank ready, yet water shortage

Mahendragarh-Narnaul News: टैंक तैयार, फिर भी पानी की मार

Mon, 25 May 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tank ready, yet water shortage
फोटो नंबर-11नारनौल रेवाड़ी रोड के जलघर में बना वाटर टैंक। संवाद
नारनौल। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था मुख्य रूप से रेवाड़ी रोड और नसीबपुर स्थित दो बड़े जलघरों पर निर्भर है। गर्मी के मौसम को देखते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने करीब दो महीने पहले दोनों जलघरों के वाटर टैंकों और मशीनरी की मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च किए थे ताकि लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके।
विज्ञापन

रेवाड़ी रोड स्थित जलघर में करीब पांच लाख रुपये की लागत से वाटर टैंक की मरम्मत करवाई गई। वहीं, नसीबपुर जलघर के टैंक को लगभग साढ़े चार लाख रुपये खर्च कर दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा, नसीबपुर जलघर में पानी की सप्लाई सुचारू रखने के लिए करीब सात लाख रुपये की लागत से पंप सेट और मोटर की मरम्मत भी कराई गई थी। तकनीकी रूप से दोनों जलघर अब बेहतर स्थिति में बताए जा रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या पानी की उपलब्धता को लेकर सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी के कारण पानी की मांग लगातार बढ़ रही है जबकि जलघरों तक पर्याप्त नहरी पानी नहीं पहुंच पा रहा। इसका असर शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति पर पड़ने लगा है। लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में पानी की खपत स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है।
रेवाड़ी रोड स्थित चार छोटे वाटर टैंकों से शहर में करीब 30 प्रतिशत पानी की सप्लाई होती है जबकि नसीबपुर के तीन बड़े टैंक पूरे शहर की लगभग 70 प्रतिशत जलापूर्ति संभालते हैं। ऐसे में पानी की कमी आने पर पूरे शहर पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

वर्जन:
गर्मी शुरू होने से पहले ही विभाग की ओर से वाटर टैंकों की मरम्मत करा दी गई थी। वाटर टैंक साफ करवा कर इन्हें ठीक करवाया गया जिससे अधिक पानी टैंकों में जमा किया जा सके। इसके अलावा मशीनों को भी दुरुस्त करवा दिया गया था।-नरेश चंदेला कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article