फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Take strict action against drug smugglers

Mahendragarh-Narnaul News: नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें

Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against drug smugglers
नारनौल। दक्षिण मंडल रेंज के आईजी राजेंद्र कुमार लघु सचिवालय नारनौल स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को पहुंचे। पुलिस महानिरीक्षक के लघु सचिवालय पहुंचने पर पुलिस के जवानों की ओर से सम्मान स्वरूप सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्होंने जिला महेंद्रगढ़ के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आईजी राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रबिना पि, सभी पर्यवेक्षण अधिकारी व जिला के सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अनेक विषयों जैसे लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा, उद्घोषित अपराधी, बेल जंपर, मोस्ट वांटेड तथा आपराधिक गिरोह में शामिल दोषियों की धरपकड़ के लिए की गई कार्यवाही, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मादक एवं नशीले पदार्थों, जुआ सट्टा, अवैध शराब की तस्करी तथा अवैध हथियारों को पकड़ने के लिए चलाए गए विशेष अभियान की समीक्षा की। आईजी राजेंद्र कुमार ने कहा कि संगीन किस्म के अपराधों से जुड़ी शिकायतों की गहनता से जांच करके त्वरित कार्रवाई की जाए। इसके अलावा नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में जाए। उन्होंने जिला के मोस्टवांटेड, उद्घोषित अपराधियों, बेल जंपरों व पैरोल जंपर अपराधियों को पकड़ने के लिए गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।कहा कि डायल 112 एप के संबंध में जागरूक करके स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं तथा अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए। इसके लिए महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर-112 पर स्वयं का पंजीकरण करना होगा। ऑटो चालकों को भी महिला सुरक्षा बारे जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना में आए प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाए। थाने में आने वाले हर व्यक्ति की सुनवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed