{"_id":"6596f400cfc2cd9d52093f3a","slug":"take-action-against-those-selling-drugs-illegally-narnol-news-c-196-1-sroh1013-8072-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गैर कानूनी तरीके से नशे की दवाइयां बेचने वालों पर करे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गैर कानूनी तरीके से नशे की दवाइयां बेचने वालों पर करे कार्रवाई
Thu, 04 Jan 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिला में नशा से संबंधित कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यह निर्देश डीसी मोनिका गुप्ता ने वीरवार को लघु सचिवालय में नार्को कोऑर्डिनेशन व चिन्हित अपराध के संबंध में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में दिए।
डीसी ने कहा कि दवाइयों की दुकान पर लगातार छापेमारी की जाए। कहीं भी गैर कानूनी तरीके से नशे की दवाइयां बेचने की सूचना मिले तो तुरंत प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। नागरिकों से आह्वान किया है कि वे नशे से दूर रहें।
उन्होंने कहा कि जिला में नशा छुड़वाने के लिए जिला बाल कल्याण परिषद व सरकारी अस्पताल में दो नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन दोनों ही जगह पर सरकार की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं मुफ्त दी जाती है। इसमें कोई भी नशे से पीड़ित नागरिक दाखिला ले सकता है। इसके अलावा चिह्नित अपराधों की बैठक लेते हुए डीसी ने निर्देश दिए कि ऐसे अपराधों के मामले में केस की अच्छी तरह से स्टडी करके बेहतर तरीके से कोर्ट में पैरवी की जाए। ऐसे मामलों में जल्द से जल्द न्याय दिलाने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने जिला न्यायवादी को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों की पूरी मजबूती के साथ कोर्ट में पैरवी की जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल, जेल अधीक्षक संजय, जेल उप अधीक्षक सरवर सिंह, जिला वन अधिकारी रोहतास, जिला न्यायवादी रमणीक यादव, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. अनिल यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, सुशील कुमार, एडीओ रविंद्र यादव व रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे।