फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tajinder Pal Singh won the election from ward number 39.

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड नंबर 39 से तजिंदर पाल सिंह ने जीता चुनाव

Mon, 20 Jan 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 20 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tajinder Pal Singh won the election from ward number 39.
फोटो नंबर-21मतदान के दिव्यांग को लेकर जाता युवा। संवाद - फोटो : पत्थरकटा-स्टेशन रोड पर छाया घना कोहरा।
नारनौल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव रविवार को जिले में शांतिपूर्ण हुआ। जिले में सिख समुदाय के 1253 लोगों ने मेहता चौक स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्कूल में बने बूथ मतदान किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 39 से तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। तजिंदर पाल सिंह सदस्य चुने गए। गौरतलब है कि हरियाणा गठन के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का यह पहला चुनाव है।
विज्ञापन

प्रबंधन कमेटी के चुनाव के लिए प्रदेश में 40 वार्ड बनाए गए है। वार्ड नंबर 39 में नारनौल और महेंद्रगढ़ के अलावा गुरुग्राम, सोहना, बहादुरगढ, झज्जर, रेवाड़ी, बावल और दादरी भी शामिल है। वार्ड 39 में 5 बूथ बनाए गए। इसमें महेंद्रगढ़ के सभी वोट गुरु गोबिंद सिंह स्कूल में बने बूथ नंबर 5 में डाले गए।वार्ड नंबर 39 से तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। नारनौल के गुरुनानक पुरा मोहल्ले के निवासी तजिंदर पाल सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शिरोमणि अकाली दल आजाद पार्टी से बीबी गगनदीप कौर सिद्धू और शरणा पार्टी से हरप्रीत सिंह चुनावी मैदान में थे। बीबी गगनदीप कौर और हरप्रीत सिंह गुरुग्राम के निवासी हैं।
गुरु गोबिंद सिंह स्कूल में बने बूथ नंबर 5 पर मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और साढ़े 5 बजे तक हुआ। जिले के मतदाता के लिए केवल एक ही बूथ था।
इस कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। लोगों ने मतदान ईवीएम से किया। मतदान के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं एसडीएम सहित विभिन्न अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

वार्ड नंबर 39 से नारनौल के तजिंदर पाल सिंह 541 मतों से विजयी रहे। बूथ नंबर 5 पर कुल मत 1253 में से 1058 वोट पोल हुए। मतदान प्रतिशत करीब 84 प्रतिशत रहा। बूथ नंबर 5 से तजिंदर पाल सिंह को 1024 मत, गगनदीप कौर को 28 मत, हरप्रीत सिंह को 2 और नोटा को 4 मत प्राप्त हुए। बूथ नंबर 5 से तजिंदर सिंह को एकतरफा मत मिले। वहीं अन्य बूथ से भी तजिंदर सिंह को अच्छे मत प्राप्त हुए। वह बूथ नंबर 5 से भारी बढ़त बनाते हुए वार्ड नंबर 39 से 541 मतों से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed