फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Swimmer Rajveer set to take on the English Channel.

Mahendragarh-Narnaul News: तैराक राजवीर अब इंग्लिश चैनल में लगाएंगे दम

Thu, 16 Jul 2026 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Swimmer Rajveer set to take on the English Channel.
फोटो संख्या:75- ​खिलाड़ी राजवीर सिंह
कनीना। गांव बाघोत के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराक राजवीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। श्रीलंका से भारत तक 35 किलोमीटर का समुद्री सफर तय करने के बाद अब राजवीर की नजर दुनिया की सबसे कठिन ओपन वाटर स्विमिंग चुनौतियों में शामिल इंग्लिश चैनल पर है।
विज्ञापन

राजवीर ने बीती 18 अप्रैल को श्रीलंका के थलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक खुले समुद्र में करीब 35 किलोमीटर से अधिक की तैराकी पूरी कर इतिहास रचा था। समुद्र की तेज लहरों, बदलते मौसम और कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने लगातार तैरते हुए यह सफर पूरा किया। उनकी यह उपलब्धि लंबी दूरी की ओपन वाटर स्विमिंग में एक बड़ी सफलता मानी गई।
विज्ञापन

राजवीर सिंह जागेराम के पुत्र हैं। बचपन से ही खेलों के प्रति उनका लगाव रहा है। उन्होंने तैराकी के साथ-साथ तीरंदाजी में भी अपनी प्रतिभा दिखाई और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 35 से अधिक पदक अपने नाम किए हैं। उनकी मेहनत और उपलब्धियों के लिए कई सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजवीर बताते हैं कि सफलता के पीछे लगातार अभ्यास, अनुशासन और परिवार व समाज का सहयोग सबसे बड़ी ताकत है। गांव और क्षेत्र के लोगों का विश्वास उन्हें हर नई चुनौती के लिए प्रेरित करता है।

अब राजवीर की नजर दुनिया की सबसे कठिन ओपन वाटर स्विमिंग चुनौतियों में शामिल इंग्लिश चैनल स्विम पर है। उनका लक्ष्य इस कठिन परीक्षा को भी पूरा कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed