फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Swift Dzire and truck collide in Narnaul, married woman dies, driver serious

Narnaul: स्विफ्ट डिजायर व ट्रक की आपस में हुई भिड़ंत, विवाहिता महिला की मौत; चालक गंभीर

Sat, 23 Mar 2024 11:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Mar 2024 11:33 AM IST
सार

नारनौल में हुए सड़क हादसे में कार सवार एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला ने महेंद्रगढ़ के लिए एक गाड़ी में लिफ्ट ली थी। वह जैसे ही महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित कुक्सी गांव के भारत पेट्रोलियम पंप के पास पहुंचे तो एक ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Swift Dzire and truck collide in Narnaul, married woman dies, driver serious
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के नजदीक कुक्सी के पास एक स्विफ्ट डिजायर और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें स्विफ्ट डिजायर में सवार एक विवाहिता की मौत हो गई, वहीं स्विफ्ट चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात के करीब 10 बजे के पास हुई है। महिला को एंबुलेंस की मदद से नारनौल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों काे सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार चामधेड़ा निवासी सन्नी जयपुर में कोचिंग करती थी। वह शुक्रवार को जयपुर से अपने घर के लिए निकली थी। बताया जा रहा है कि नारनौल पहुंचने में देर हो गई, जिसकी वजह से उसने महेंद्रगढ़ के लिए एक गाड़ी में लिफ्ट ले ली। वह जैसे ही महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित कुक्सी गांव के भारत पेट्रोलियम पंप के पास पहुंचे तो एक ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। जिसमें 20 वर्षीय सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गाड़ी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतका विवाहित थी, जिसकी शादी पोता गांव में हुई थी। घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और गाड़ी में मौजूद दोनों घायलाें को बाहर निकाला और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। हालांकि एंबुलेंस पहुंचने से पहले गाड़ी में मौजूद महिला की मौत हो चुकी थी, वहीं चालक को गंभीर हालात में महेंद्रगढ़ के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed