{"_id":"654690ff4d941042640710a4","slug":"sweets-counterfeit-goods-sellers-active-on-diwali-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6114-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दीपावली पर जरा संभल कर खाए मिठाई, मिलावटी सामान बेचने वाले सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दीपावली पर जरा संभल कर खाए मिठाई, मिलावटी सामान बेचने वाले सक्रिय
Sun, 05 Nov 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अगर इस समय मिठाई खाने का मन कर रहा है तो लेबल व गुणवत्ता की जरूर जांच कर ले। ऐसा न हो की मिठाई खाने के बाद अस्पताल के चक्कर लगाना पड़ जाए। ऐसा इसलिए कह रहे कि बीते एक सप्ताह से जिले भर में खाद्य विभाग छापे मारकर सैंपल ले रहा है। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। इसके बाद गुणवत्ता में कमी मिलने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। वहीं यह सैंपल ज्यादा असुरक्षित मिलते है तो विभाग की तरफ से कोर्ट में केस भी डाला जा रहा है।
बीते एक वर्ष में खाद्य विभाग की तरफ से करीब 115 पनीर, तेल, मावा, दही सहित अनेक प्रकार के सैंपल लिए है। इनमें से 31 सैंपल मिले, जिनमें गुणवत्ता खराब मिली। अब खाद्य विभाग की तरफ से कोर्ट में जुर्माना के लिए केस डाला गया है। इसके अलावा 4 केस में लेबल की कमी पाई गई। इस 1 साल में 11 सैंपल स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा खराब थे, उन दुकानदारों पर सजा के लिए कोर्ट में केस डाला गया है।
1 साल में 10 लाख से अधिक लगा जुर्माना
खाद्य सामग्री में खराबी मिलने पर एडीसी ने अब तक करीब 10 लाख मिलावटी सामान बेचने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया है, लेकिन इसके बाद भी दुकानदार मिलावटी सामान बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसकी वजह से खाद्य विभाग की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सप्ताह की बात करे तो सतनाली, कनीना व महेंद्रगढ़ में मावा, पनीर व दही, मिठाई के सैंपल लिए जा चुके हैं। अब लैब से रिपोर्ट आते ही खाद्य विभाग की तरफ से आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
दीपावली तक जिले में चलाया जा रहा विशेष अभियान:
दीपावली पर्व पर लोगों को शुद्ध मिठाई मिल सके, इसके लिए खाद्य विभाग की तरफ से अभियान चलाया हुआ है। खाद्य विभाग को जैसे ही शिकायत मिलती है, उक्त दुकान पर छापेमारी कर सैंपल भर रही है। जिससे मिलावटी सामान बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में लगातार मिठाई की दुकानों में सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं।
जिला में लगातार मिलावटी सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बीते एक साल में करीब 115 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से सैंपल फेल मिलने वालों पर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। विभाग दीपावली तक अभियान चला कर मिलावटी सामान बेचने वालों पर कार्रवाई करता रहेगा।
-डॉ. दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नारनौल।