फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Swami Anurag Dev ascended the throne of supreme saint Shiromani Swami Krishnananda.

Mahendragarh-Narnaul News: परम संत शिरोमणि स्वामी कृष्णानंद की गद्दी पर विराजमान हुए स्वामी अनुराग देव

Fri, 26 Jan 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 26 Jan 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Swami Anurag Dev ascended the throne of supreme saint Shiromani Swami Krishnananda.
गांव धनौंदा में स्थित ब्रह्मचारी श्री कृष्णानंद धाम पर ब्रह्मचारी संत अनुराग देव महाराज को गद्द
कनीना। परम संत शिरोमणि ब्रह्मचारी कृष्णानंद जैसे संत का होना बहुत मुश्किल है, उक्त विचार ब्रह्मचारी संत अनुराग देव महाराज ने कनीना के निकटवर्ती गांव धनौंदा में स्थित ब्रह्मचारी श्री कृष्णानंद धाम में कृष्णानंद महाराज की गद्दी पर विराजमान होने के उपरांत व्यक्त किए।
विज्ञापन

स्वामी अनुराग देव महाराज ने कहा आज मेरे लिए बड़े सौभाग्य का दिन है कि मुझ जैसे छोटे से साधक को ब्रह्मलीन परम संत शिरोमणि ब्रह्मचारी कृष्णानंद जैसे महान विद्वान की धरोहर को संभालने का मौका मिला है। उन्होंने गांव धनौंदा, झाड़ली, छितरौली, उच्चत, खेड़ी, तलवाना, कनीना, रामबास, फतेहपुरी के अलावा अन्य गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री कृष्णानंद आश्रम ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल ने बताया कि परम संत शिरोमणि स्वामी कृष्णानंद महाराज 4 माह पूर्व ब्रह्मलीन हो गए थे। उनके जाने के बाद आश्रम को संभालने में बड़ी परेशानी हो रही थी। इसको लेकर क्षेत्र वासियों के अथक प्रयास से वीरवार को ब्रह्मचारी स्वामी अनुराग देव महाराज को उनकी जगह विराजमान किया गया है, ताकि आश्रम का कार्य सुचारू रूप से चलाता रहे। गांव धनौंदा के वरिष्ठ समाज सेवी तथा मार्केट कमेटी कनीना के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर रतन सिंह तंवर ने कहा कि स्वामी महाराज की गद्दी पर स्वामी अनुराग देव महाराज को विधि विधान से सुशोभित कराकर ऐसा महसूस हो रहा है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि वीर सिंह, अधिवक्ता कुलदीप यादव रामबास, समाजसेवी हंसराज यादव, नंबरदार राजेंद्र सिंह तंवर, श्री कृष्णानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल यादव, घनश्याम सिंह व वाइस चेयरमैन ठाकुर कर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed