{"_id":"60490e708ebc3ec89c780b2f","slug":"swachh-survekshan-the-team-did-not-find-a-single-painting-of-jal-mahal-in-the-city-narnol-news-rtk5993126162","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण: टीम को शहर में नहीं मिली जल महल की एक भी पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण: टीम को शहर में नहीं मिली जल महल की एक भी पेंटिंग
विज्ञापन
शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। टीम ने बुधवार को शहर में शौचालयों, सफाई और स्वच्छता संबंधी जानकारी ली। इस दौरान टीम ने शहर में जल महल से संबंधित वाल पेंटिंग के बारे में पूछा तो शहर में ऐसी कोई भी पेंटिंग नहीं मिली। बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अनुसार सौ प्राचीन धरोहरों में जल महल भी शामिल है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 नप नारनौल में चल रहा है। टीम ने मंगलवार को सफाई कार्यों के बारे में जानकारी ली। बुधवार को भी टीम ने लोगों से सफाई के बारे में जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार टीम ने महसूस किया कि लोगों को सफाई के बारे में अभी और जागरूक करने की जरूरत है। टीम ने सुबह शहर के शौचालयों की जांच की। इस दौरान टीम ने शौचालयों में लोगों से पैसे लेने और बिना पैसे वाले शौचालयों के बारे में जानकार ली। इसमें शहर में कई जगहों पर शौचालयों में पानी और टोंटी नहीं मिली। टीम ने महिला और पुरूष शौचालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ जगहों पर टीम को शौचालयों की सीट टूटी और पानी तक नहीं मिला। उनके खुलने और बंद होने के बारे में भी जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही वार्ड की सफाई के बारे में जानकारी ली। टीम ने तालाबों के बारे में जानकारी ली। टीम ने लोगों से सफाई के बारे में पूछा और कहा कि शहर की सफाई में दस में कितना नंबर देना चाहते हैं। इस पर कोई तीन तो कोई नौ नंबर तक दिया। इसके अलावा स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने डस्टबिन, बैनर और वॉल पेटिंग की जांच की। प्राचीन धरोहर के बारे में पूछा तो उन्हें शहर में जल महल की कोई पेंटिंग नहीं मिली। शहर में कुछ जगहों पर गंदगी के ढेर मिले। सूखा व गीला कूड़ा के बारे में भी लोगों से पूछा और इसके लिए डस्टबिन की जांच की।
स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर दीपक कुमार दुबे ने बताया कि टीम शहर का दौराकर सफाई, शौचालयों और लोगों का फीडबैक लिया है। उन्होंने बताया कि टीम सफाई कार्यों से संतुष्ट नजर आई है। लोगों से सही फीडबैक दिया है।