{"_id":"61f2cee25d4c9e54115c60bc","slug":"survey-company-is-doing-flaws-in-property-id-people-are-getting-upset-narnol-news-rtk6367669104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे कंपनी प्रॉपर्टी आईडी में कर रही खामियां, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे कंपनी प्रॉपर्टी आईडी में कर रही खामियां, लोग हो रहे परेशान
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम मनोज कुमार को शिकायत पत्र सौंपते जेपी सैनी। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
प्रॉपर्टी आईडी के एसेसमेंट नोटिस में भारी खामियों को लेकर वीरवार को मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने एसडीएम मनोज कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने कहा कि नारनौल इलाके की प्रॉपर्टी सर्वे याशी नामक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी शहर के लोगों की प्रॉपर्टी की सर्वे करने के बाद एसेसमेंट के जो नोटिस भेज रही है, उनमें भारी खामियां हैं। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि नारनौल शहर के लोगों की प्रॉपर्टी की आईडी बनाने के बाद कंपनी ने जिन भी लोगों को एसेसमेंट के नोटिस भेजे हैं, उनमें अभी तक एक भी नोटिस ऐसा सामने नहीं आया है जो पूर्ण रूप से प्रॉपर्टी के अनुसार सही हो। किसी नोटिस में पुराने मालिक का नाम गलत है तो किसी में नए मालिक का नाम अपनी मनमर्जी से कुछ और ही लिख दिया गया है। इनके अलावा किसी भी प्रॉपर्टी के अनुसार मोहल्ले एवं वार्ड का मिलान नहीं हो रहा है। सबसे मोटी गलती तो नोटिस में प्रॉपर्टी के रकबा की है। जिन लोगों का रकबा अधिक है उनका कम दिखाया गया है और जिनका कम है उनका मौके से 2 गुना तक दिखाया गया है। जेपी सैनी ने कहा कि सर्वे कंपनी की इन कमियों को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सरकार को कोस रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन में मांग की कि कंपनी सरकार से सर्वे के पैसे ले रही है तो गलती ठीक करवाने के लिए इस कंपनी को दोबारा से नारनौल की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए डोर-टू-डोर जाने के निर्देश दिए जाएं। पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने कहा कि कंपनी और नगर परिषद में जो लोग अपने नोटिस ठीक करवाने जा रहे हैं उन्हें परेशान किया जा रहा है। यहां तक की सुविधा शुल्क की डिमांड भी की जा रही है। पूर्व चेयरमैन जेपी सैनी ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।