{"_id":"69dd28cdde043fe0db0ccad9","slug":"surge-in-the-ready-made-garment-business-on-akshaya-tritiya-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125601-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अक्षय तृतीया पर रेडीमेड कपड़ों के कारोबार में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अक्षय तृतीया पर रेडीमेड कपड़ों के कारोबार में उछाल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- सिनेमा रोड पर शोरूम से कपड़े खरीदते ग्राहक--संवाद
महेंद्रगढ़। विवाहों के शुभ मुहूर्त अक्षय तृतीया के नजदीक आते ही शहर में रेडीमेड कपड़ों के कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। एक सप्ताह से बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। शहर में स्थित 100 से अधिक रेडीमेड कपड़ों के शोरूमों पर इन दिनों ग्राहकों की अच्छी खासी आवाजाही बनी हुई है।
दुकानदार पुनित भारद्वाज, राजेश भारद्वाज, नरेश शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीय के विवाह को लेकर लोग कपड़े की खरीदारी कर रही है। शादी के लिए नए ट्रेंड और डिजाइन के कपड़ों की मांग बढ़ गई है। पूरे बाजार में रेडीमेड कपड़ों की प्रतिदिन 60 से 70 लाख रुपये की बिक्री हो रही है।
उन्होंने बताया कि पुरुषों के लिए सूट, शेरवानी और कुर्ता-पायजामा की खरीदारी अधिक हो रही है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पहले ही नया स्टॉक मंगवा लिया था। इस बार हल्के और आकर्षक रंगों के साथ-साथ ट्रेडिशनल डिजाइन वाले कपड़ों की मांग अधिक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
साथ ही युवा वर्ग में आधुनिक फैशन के कपड़ों को लेकर भी खासा उत्साह है। अमित, सुरजीत, बिजेंद्र, रविंद्र ने बताया कि शादी के सीजन में अच्छी और किफायती खरीदारी के लिए अभी का समय सबसे उपयुक्त है। बाजारों नई वैरायटी भी लोगों को आकर्षित कर रही है।
अक्षय तृतीया के चलते महेंद्रगढ़ के रेडीमेड कपड़ा बाजार में रौनक लौट आई है। बढ़ती बिक्री से जहां व्यापारी उत्साहित हैं, ग्राहकों को भी अपनी पसंद के कपड़े आसानी से मिल रहे हैं जिससे बाजार में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।