फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Surendra was murdered in money transaction, three accused arrested from Panipat

Mahendragarh-Narnaul News: पैसे के लेनदेन में की थी सुरेंद्र की हत्या, पानीपत से तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 10 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Surendra was murdered in money transaction, three accused arrested from Panipat
फोटो संख्या: 78 महेंद्रगढ़ में हत्या के आरोपियों को न्यायालय में ले जाती पुलिस---संवाद
सतनाली/महेंद्रगढ़। पुलिस ने आखिर एक सप्ताह बाद शहरवासी सुरेंद्र हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई है। इस मामले में तीनों आरोपी शहर के रहने वाले हैं व पैसे के लेनदेन में सुरेंद्र की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार देर शाम पानीपत क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान टिंकू उर्फ भोली निवासी वार्ड नंबर नौ, तुषार उर्फ पाया निवासी मोहल्ला कायमपुरा मसानी चौक और कुलदीप उर्फ टोनी निवासी मोहल्ला काली का टिब्बा महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। आरोपियों को मंगलवार न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया कि थाना सतनाली पुलिस को तीन जुलाई को ब्लाइंड मर्डर की सूचना मिली थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार तीन टीमों का गठन किया और मामले में आरोपियों का पता लगाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम लगातार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हरिद्वार भाग गए थे। टीमें लगातार इनका पीछा कर रही थीं। इसके बाद पानीपत के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। तीनों आरोपी नशे के आदी हैं।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मनीषा ने सतनाली थाना में दी शिकायत में बताया था कि दो जुलाई को करीब आठ बजे उसके पति सुरेंद्र के पास बार-बार किसी का फोन आ रहा था। इसके बाद सुरेंद्र रात आठ बजे घर से निकल गया था। तीन जुलाई को सुबह सूचना मिली कि सुरेंद्र की अज्ञात व्यक्तियो ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। उसका शव गांव-सुरेहती जाखल बणी में सडक किनारे पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed