फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Supply of contaminated drinking water is happening in the city for a month

शहर में पिछले एक महीने से हो रहा है दूषित पेयजल सप्लाई

Tue, 23 Aug 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated drinking water is happening in the city for a month
नारनौल। पिछले एक महीने से शहर के विभिन्न मोहल्लों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। पेयजल की जगह गंदा तथा बदबूदार पानी आ रहा है। घरों में नलकूपों से सप्लाई हो रहा पेयजल पीना तो दूर हाथ धोने लायक भी नहीं है। इसी समस्या को लेकर टीम ने शहर के मोहल्ला रविदास मंदिर मार्ग, नई सराय, पुरानी सराय, मीराजी, पर्स, जसमेश नगर, शिवाजी नगर, फिरास खाना, सिटी पोस्ट गली, जमालपुर आदि मोहल्लों में जाकर वहां के लोगों की पीने के पानी की समस्या जानी। मोहल्लावासियों ने बताया कि एक महीने से अधिक समय हो गया है। घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। मजबूरी में उनको घरों में अंदर कैंपर रखवाने पड़ रहे हैं। कई लोग तो टैंकर मंगवा रहे हैं। शहरवासियों को पेयजल को लेकर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहरवासियों ने बताया कि नगर परिषद रोड एवं पानी निकासी के नालों के लिए सड़कें तोड़ी हैं। उस वजह से पानी के कनेक्शन भी टूटे हैं। कई लोगों ने पानी के कनेक्शन जुड़वा लिए तो कई ने नया कनेक्शन ले लिया तथा पुराने वाले कनेक्शन को बिना बंद किए छोड़ दिया। उससे पानी एकत्रित हो जाता है जिससे अन्य पाइपलाइनें में भी वह गंदा पानी सप्लाई हो जाता है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अविनाश पूनिया ने बताया कि दूषित पानी पीना खतरे को आमंत्रण देने के बराबर है। इससे कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। कई बार तो हालत गंभीर होने पर जान को खतरा हो जाता है। दूषित पानी में छोटे-छोटे जीवाणु होते हैं, जिनसे बीमारी शरीर में प्रवेश करती है। गंदा पानी पीने से डायरिया, फूड प्वाइजनिंग, पीलिया आदि हो सकता है। दूषित पानी से नहाने से ही भी कई बीमारियां हो जाती हैं। जैसे त्वचा रोग, खुजली, दाद आदि कहीं आपके यहां ऐसा न हो जाए। इसलिए बहुत सचेत रहने की जरूरत है
विज्ञापन

----------------------------
एक महीने से मोहल्ले में बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी पीने लायक तो दूर हाथ धोने लायक भी नहीं हैै। प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही। मजबूरी में घरों के अंदर कैंपर रखवाने पड़ रहे हैं।- रविंद्र जोहल, मो. गुरु जसमेश नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मोहल्ले में दूषित पेयजल आ रहा है। पीने से बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। प्रतिदिन कैंपर मंगवा रहे हैं। कैंपर का पानी खत्म होने पर पानी को उबालकर पीना पड़ता है। प्रशासन को शिकायत भी की हुई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। - अनिल भोरिया, मो. जमालपुर
--------------
सैन चौक के पास बारिश के पानी की निकासी को लेकर पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई की हुई है। खुदाई के बाद से ही घरों में दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। घरों में टैंकर एवं कैंपर डलवाना पड़ रहा है। कई लोग तो दूसरे मोहल्ले एवं कुओं से पानी लेकर आते हैं।- टिंकू सैनी, मोहल्ला रविदास मार्ग

-------------
मोहल्ला सिटी पोस्ट गली में कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है। घर के आरओ खराब हो रहे हैं। अब मजबूरी में पानी का कैंपर ही रखवाना पड़ रहा है। पानी की कमी से कपड़ों की धुलाई भी नहीं हो पा रही है। सप्ताह में एक बार पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है।
-मुसु संघी, मो. सिटी पोस्ट गली।
-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed