फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sunil won gold in National Para Judo Championship

Mahendragarh-Narnaul News: सुनील ने नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Mon, 03 Mar 2025 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sunil won gold in National Para Judo Championship
फोटो नंबर-05​खिलाड़ी सुनील को सम्मानित करते डीसी डा. विवेक भारती। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत लिपिक सुनील कुमार ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने सोमवार को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


सुनील कुमार हिसार जिले के गांव कापड़ों के स्थाई निवासी हैं। नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना सहित पूरे भारत से आए पैरा जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सुनील कुमार ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सुनील कुमार की यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। सुनील कुमार ने अब तक 13 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इनमें 10 बार गोल्ड और 3 बार सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। सुनील कुमार ने 12 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें 3 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed