फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sunil Aggarwal became the president of the city unit of Haryana Vyapar Mandal

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा व्यापार मंडल की शहर इकाई के सुनील अग्रवाल बने अध्यक्ष

Wed, 23 Jul 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sunil Aggarwal became the president of the city unit of Haryana Vyapar Mandal
फोटो संख्या:-53 एक निजी होटल में बैठक करते हुए हरियाणा व्यपार मंडल के पदा​धिकारी---स्रोत व्यापा
महेंद्रगढ़। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर शहर के रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से शहरी इकाई का गठन किया। यह जानकारी बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामनिवास सरपंच ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार देरशाम हुई बैठक में शहर के 80 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। संजय मित्तल ने कहा कि शहर का अधिकांश व्यापारी वर्ग व्यापारिक समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने संगठित, सशक्त और निष्ठावान नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया। इसके उपरांत व्यापारियों की सहमति और हरियाणा व्यापार मंडल की अनुशंसा पर महेंद्रगढ़ शहरी इकाई का गठन किया गया।
विज्ञापन

सुनील अग्रवाल को अध्यक्ष, नवीन राव व बस्तीराम पूर्व उपमंडल अधिकारी को उप प्रधान, संजय मित्तल को महासचिव, सुभाष गांधी को कोषाध्यक्ष, गोपेश मेहता व राजवीर सोनी व राजेश कुमार को सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सलाहकार टीम में बिजेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान नगरपालिका, लीलाराम सैनी पूर्व प्रधान नगर पालिका, सुरेश चौधरी, किशन हिटलर, रामनिवास सरपंच, ओमप्रकाश बचिनी वाले, छोटूराम, लक्ष्मीकांत पार्षद, शिवरत्न मेहता, नवीन पंसारी, राजेंद्र प्रसाद निम्ती वाले, अश्वनी कुमार पार्षद, रामचंद्र तायल पूर्व पार्षद, मनोज जेरपूरीया, धन्नाराम सेठ, मनोज मोदी को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed