फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sung auspicious songs in the engagement of Lord Bholenath, turmeric will be applied today

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान भोलेनाथ की सगाई में गाए मंगल गीत, आज लगेगी हल्दी

Sun, 23 Feb 2025 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sung auspicious songs in the engagement of Lord Bholenath, turmeric will be applied today
फोटो संख्या:70- मोदाश्रम मंदिर में भजन किर्तन करती महिलाएं--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के दोहान नदी स्थित मोदाश्रम मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ रविवार को भगवान भोलेनाथ की सगाई रस्म के साथ किया गया। शहर की 300 से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

भजनों के साथ-साथ महिलाओं ने नृत्य भी किया। इस मौके पर भोले बाबा की सगाई में भोले बाबा व पार्वती की झांकी भी निकाली गई। मोदाश्रम मंदिर में स्थित शिवलिंग को अलग-अलग दिन विभिन्न तरीकों से सजाया जा रहा है। भगवान भोलेनाथ अलग-अलग रूप से अपने भक्तों को दर्शन देंगे। मोदाश्रम मंदिर समिति अध्यक्ष सुधीर दीवान ने बताया कि मोदाश्रम शिव सेवा दल कार्यकर्ता समय चौधरी की टीम की ओर से भगवान शिव के विवाह की सभी रस्में निभाई गई है। रविवार को महिलाओं की ओर से धार्मिक उत्सव मनाया गया। उन्होंने बताया कि भगवान चंद्रमोली का श्रृगांर किया गया। महिलाओं ने बड़ी उत्साह के साथ भोले बाबा की सगाई में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को हल्दी रस्म, 25 को मेहंदी व संगीत कार्यक्रम व 26 को शिव-पार्वती विवाह संपन्न करवाया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने भजन गाए
मोदाश्रम मंदिर में भगवान चंद्रमोली के विवाह पर महिलाओं की ओर से भोले के गैला ब्याह करवा दे, शिव शंकर की देख जटा मेरो मन लटा पटा भटर, मेरे भोले बाबा जैसा दुनिया में कोई नहीं, शिव शंकर ने पी लई भांग बुंदियां पड़ने लगी। इन भजनों पर बड़ी उत्साह के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। अनेक महिलाओं ने बाबा भोले की सगाई में हिस्सा लिया। इसके साथ-साथ भगवान चंद्रमोली को सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed