{"_id":"67f80f5909f733f8710b6363","slug":"sumit-moklwas-won-wrestling-worth-21-thousand-rupees-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123296-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 21 हजार रुपये की कुश्ती सुमित मोकलवास ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 21 हजार रुपये की कुश्ती सुमित मोकलवास ने जीती
Fri, 11 Apr 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव छापड़ा सलीमपुर में बाबा रूपा दास महाराज के मेले में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेले में बाबा का भंडारा, जागरण भी हुआ।
मेला कमेटी प्रधान रामसिंह ने बताया कि मेले में कबड्डी की प्रतियोगिता देररात तक चली, लेकिन अंतिम चार टीमों को पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट में प्रथम नीरपुर रही, जिसे 11 हजार व द्वितीय छापड़ा सलीमपुर को 7100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कोच जोन सिंह, विनय गणियार, मनोज मोहनपुर, विक्रम सिंह ने मेले में रेफरी की भूमिका निभाई।
21 हजार रुपये की कुश्ती सुमित मोकलवास गुर्जर ने हरीश बाघोत को हराकर जीती। वहीं 11 हजार रुपये की कुश्ती अंकित तिरपुडी व 7100 के अंकुर मोकलवास के पहलवान ने जीती। रात्रि को जयवीर भाटी द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। इसके अलावा सुरेंद्र भाटी, नरेश जागर, मनु तंवर ने अपनी प्रस्तुति देकर ऐसा समा बांध की झूमने पर मजबूर कर दिया। मेला कमेटी के सदस्य प्रधान रामसिंह, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, ओमप्रकाश खनगवाल, सरपंच एकता यादव, सरपंच प्रतिनिधि सिंहराज, नित्यानंद, रामचंद्र, उदयभान, मुख्यतार सिंह, जगबीर, उदयभान, मैनपाल, गुगनराम, कृष्ण फौजी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।